Date :12-08-2025
रांची : राज्यसभा के पूर्व सांसद दिल्ली में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। आज प्रातः नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी के साथ शामिल हुआ। इस रैली को दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली में संजय सेठ जी के अलावा केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, राज्य मंत्री श्री जितेंद्र सिंह जी, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री किरण रिजिजू जी, सांसद गण एवं आमजन भी शामिल हुए।